Travelogic
(Travel Brand of Cosmo People Company)
General Terms &
Conditions (नियम और शर्तें)
प्रिय यात्री, Travelogic के साथ अपनी यात्रा बुक करने के लिए या अधिक जानकारी पाने
की लिए आपका धन्यवाद! आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित रहे, इसके लिए कृपया नीचे
दिए गए जरूरी नियमों को ध्यान से पढ़ लें:
Strict Timing &
Punctuality:
ट्रिप के
दौरान दिए गए सभी Pickups और Departures के टाइमिंग को सभी को स्ट्रिक्टली फॉलो
(strictly follow) करना कंपल्सरी (compulsory) है। अगर आप टाइम पर नहीं आए, तो ग्रुप
का टाइम बचाने के लिए गाड़ी आपको लिए बिना ही आगे निकल जाएगी (We will leave you
behind), और ऐसे सिचुएशन में कोई भी रिफंड (No Refund) नहीं मिलेगा।
About
Itinerary & Tourist Points:
यात्रा कार्यक्रम
(Itinerary) में दिए गए सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण समय, ट्रैफिक, मौसम या अन्य परिस्थितियों
पर निर्भर करेगा। किसी स्थान पर अधिक समय लगने या देरी होने की स्थिति में कुछ
पर्यटन स्थल यात्रा में शामिल नहीं किए जा सकेंगे। कंपनी परिस्थिति एवं समय के अनुसार
यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
EXCLUSIONS (पैकेज में
क्या शामिल नहीं है – Additional Charges):
ENTRY
TICKETS: किसी भी दर्शनीय स्थल (Sightseeing point), किले, म्यूजियम,
अम्यूजमेंट पार्क या वॉटर पार्क (जैसे Imagicaa आदि) की Entry Tickets या Rides के
पास पैकेज की कीमत में शामिल नहीं हैं. अगर आपके स्पेसिफिक पैकेज में टिकट शामिल होने
का लिखित ज़िक्र नहीं है, तो एंट्री टिकट के पैसे हर यात्री को खुद अलग से
(Additional) देने होंगे.
Personal
Expenses: आपके निजी खर्च जैसे
मिनरल वॉटर, कोल्ड ड्रिंक्स, लॉन्ड्री, फोन कॉल्स और दवाई का खर्च.
Activities
& Rides: धार्मिक विधि, पूजा,
बोटिंग, रोपवे, सफारी, घोड़ा, डोली या कुली/हमाली का खर्च.
Transit
Meals: ट्रेन, फ्लाइट या बस के सफर के दौरान रास्ते का खाना-पीना
पैकेज में शामिल नहीं होता.
Room
Upgrades: कमरों में सामान्यतः TV, AC, गीजर या हीटर जैसी एक्स्ट्रा
सुविधाएं तब तक शामिल नहीं होंगी, जब तक आपके पैकेज में इसका अलग से ज़िक्र न हो.
1. Food
& Meals (खान-पान की व्यवस्था):
ट्रिप के
दौरान आपको पैकेज के मुताबिक एक समय की चाय, भरपेट नाश्ता और रात का शुद्ध शाकाहारी
(Vegetarian) भोजन दिया जाएगा। हमारी एक ही hotel/kitchen team होती है, इसलिए खाना
एक तय जगह पर ही serve होगा और खाने का मेनू (menu) पहले से तय होगा। यदि आप अपनी पसंद
का अलग से कुछ ऑर्डर करते हैं, तो उसका बिल आपको खुदको होटल को देना होगा।
सभी यात्रियों को समय पर भोजन की जगह पहुंचना होगा।अगर आप समय पर नहीं आते हैं या बाहर
किसी होटल में खाते हैं, तो उसका खर्च कंपनी नहीं देगी। रात 10:00 बजे के बाद खाना
या नाश्ता नहीं मिल पाएगा। ट्रेन, फ्लाइट या जहाज (Flight/Train) के सफर के दौरान कंपनी
की तरफ से खाना शामिल नहीं होता है, यह खर्च आपको खुद करना होगा।
2. Stay
& Hotels (रुकने की व्यवस्था):
होटल या रिसोर्ट
में ठहरने की व्यवस्था Standard Rooms (Twin/Triple Sharing/Four Sharing) के आधार
पर होगी। अगर आपके परिवार में 2, 3 या 4 मेंबर्स हैं, तो आपको उसी हिसाब से रूम शेयर
करना होगा (आप अपनी पसंद से रूम टाइप, बुकिंग के समय सिलेक्ट कर सकते हैं, जिसके लिए
एक्स्ट्रा चार्ज/बजट लागू होगा)। कमरों (Rooms) में सामान्यत TV, AC, गीजर या हीटर
जैसी सुविधाएं तब तक शामिल नहीं होंगी, जब तक आपके पैकेज में इसका अलग से जिक्र न हो।
नाशिक/मुंबई (Nashik/Mumbai) हमारा मेन प्रस्थान और वापसी का केंद्र है।
3. Transport
& AC/Non-AC Vehicle (गाड़ी और सफर):
वाहन का प्रकार और श्रेणी: ट्रिप
के लिए कौन सी गाड़ी होगी (जैसे Sedan, SUV, Tempo Traveller या Bus) और वह AC होगी
या Non-AC, यह पूरी तरह से उस ट्रिप के लिए बुक हुई कुल सीटों/यात्रियों की संख्या
(Total Booking Seats) और आपके द्वारा चुने गए पैकेज पर निर्भर करेगा।।
AC
गाड़ियों के लिए: गाड़ी का AC सिर्फ तभी चालू रहेगा जब गाड़ी चल रही होगी।
घाट के रास्तों में, ट्रैफिक जाम में, पुलिस/मिलिट्री चेकिंग के समय या पार्किंग में
गाड़ी खड़ी होने पर सेफ्टी के लिए AC बंद रखा जाएगा। पैकेज के अनुसार तय की गई गाड़ी
(AC या Non-AC) में आपका पूरा सफर और पार्किंग पॉइंट तक की दूरी शामिल है.
Local
Sightseeing:
कई जगहों
पर लोकल घूमने के लिए छोटे वाहनों (जैसे ऑटो, जीप, सूमो, मैजिक इत्यादि ) का इस्तेमाल
होता है। ग्रुप टूर्स के लिए सीट नंबर्स फर्स्ट कम फर्स्ट बुकिंग बेसिस पे ही
होगी, प्रवास के दौरान ये चेंज नहीं होगा। पार्किंग स्थल के आगे अगर प्रेक्षणीय
स्थल पर जाने के लिए लोकल ऑटो या किसी भी प्रकार का वाहन लगेगा तो उसके चार्जेज आपकोही
देना होगा। इन गाड़ियों में बुकिंग के समय वाला सीट नंबर नहीं मिलता,
आपको टूर मैनेजर के बताए अनुसार एडजस्ट होकर बैठना होगा।
Sleeper
Bus:
स्लीपर बस
में अगर आप नीचे की सीट (Lower Berth) चाहते हैं, तो ₹1000 से ₹2500 एक्स्ट्रा
लगेंगे। ऊपर की सीट (Upper Berth) लेने पर ₹1000 की छूट मिलेगी। (यह नियम केवल
स्लीपर बस वाले पैकेजेस के लिए ही लागू है।)
4. Luggage
& Personal Safety (सामान और सुरक्षा):
सफर में अपने
साथ कम से कम और सिर्फ जरूरी सामान ही लाएं (ज्यादा से ज्यादा 15 किलो प्रति व्यक्ति)।
इससे ज्यादा सामान होने पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है। सोने-चांदी के गहने, कीमती सामान
या ज्यादा कैश साथ न लाएं। आपके सामान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आपकी खुद की होगी।
सामान चोरी होने पर कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की
दुर्घटना, चोट, नुकसान या हानि के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी।
5. Booking
& Payments (बुकिंग और पैसे जमा करना):
Discount
Vouchers:
हमारे ग्राहकों
को मिलने वाले डिस्काउंट वाउचर्स (vouchers) केवल 3 महीने के लिए
वैलिड (valid from issued date) रहेंगे, जिसकी अधिकतम सीमा ₹500 तक ही होगी। बुकिंग
कन्फर्म करने के लिए कुल रकम का 50% या 100% एडवांस जमा करना जरूरी है। बची हुई पूरी
रकम (Remaining Balance) यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले Online, या 21 दिन पहले
Check के जरिए जमा हो जानी चाहिए, तभी आपकी सीट फाइनल मानी जाएगी। बुकिंग और प्रवास
के समय अपना Government Photo ID (आधार कार्ड, Passport, वोटर आईडी आदि) साथ रखें।
11 साल से छोटे बच्चों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) दिखाना जरूरी है, अगर
उनका आधार कार्ड नहीं है।
6. Flight &
Train Cancellation (फ्लाइट और ट्रेन रद्द होना):
अगर किसी
कारणवश ट्रेन या फ्लाइट कैंसिल या लेट होती है, तो उसके बाद का रहने-खाने और आगे के
सफर का खर्च यात्री को खुद उठाना होगा। टिकट कैंसिल होने पर एयरलाइंस/रेलवे से जो रिफंड
टैक्स काटकर वापस मिलेगा, वही आपको चेक द्वारा लौटाया जाएगा।
7. Nature &
Emergencies (कुदरती आपदा और अन्य कारण):
राजनीतिक
हलचल, रास्ता रोको, गाड़ी खराब होना, मौसम खराब होना, भारी भीड़ या सरकारी परमिशन न
मिलने के कारण यदि कोई दर्शनीय स्थल (Sightseeing Point) मिस होता है, तो कंपनी इसके
लिए जिम्मेदार नहीं होगी और न ही कोई रिफंड दिया जाएगा।
8. Tour
Cancellation & Refund Rules (ट्रिप कैंसिल करने के नियम):
All cancellation or modification requests must
be submitted explicitly by the primary customer who made the reservation
directly through our verified customer helpline via email at cosmo.travelogic@gmail.com.
(सभी रद्दीकरण या संशोधन अनुरोध मुख्य ग्राहक द्वारा हमारे ईमेल cosmo.travelogic@gmail.com
पर सीधे सबमिट किए जाने चाहिए।)
STANDARD REFUND TIMELINE (मानक रिफंड समय
सीमा):
·
30+ Days Before Trip
Date: Full refund of the total booking package value minus any
non-refundable hotel, travel or venue ticketing fees. (यात्रा की तारीख से 30+ दिन
पहले: गैर-रिफंडेबल होटल, travel या स्थल टिकटिंग शुल्क को छोड़कर कुल बुकिंग मूल्य
का पूरा रिफंड।)
·
15 to 30 Days Before
Trip Date: 30% refund of the total booking package price. (यात्रा की
तारीख से 15 से 30 दिन पहले: कुल बुकिंग पैकेज मूल्य का 30% रिफंड।)
·
12 to 15 Days Before
Trip Date: 20% refund of the total booking package price. (यात्रा की
तारीख से 12 से 15 दिन पहले: कुल बुकिंग पैकेज मूल्य का 20% रिफंड।)
·
1 to 12 Days Before
Trip Date: No refunds or booking transfers will be issued due to
locked-in private vehicle allocations and tour scheduling. (यात्रा की तारीख के
48 घंटों के भीतर: निजी वाहन आवंटन और टूर शेड्यूलिंग के कारण कोई रिफंड या बुकिंग
ट्रांसफर जारी नहीं किया जाएगा।)
SHORT TOUR PACKAGES EXCEPTIONS (1-DAY
& 2-DAY TRIPS) (लघु टूर पैकेज अपवाद): Due to tight upfront logistics
for short packages (One Day or weekend getaways), cancellations made within 10
days of the trip start time are completely non-refundable. Missed
departures or late arrivals are entirely ineligible for credits. (शॉर्ट पैकेज जैसे
कि शिरडी वन डे टूर या वीकेंड गेटवे के लिए, यात्रा शुरू होने के 72 घंटों के भीतर
किए गए रद्दीकरण पूरी तरह से गैर-रिफंडेबल हैं। छूटी हुई यात्रा या देर से आगमन रिफंड
के लिए पात्र नहीं हैं।)
FORCE MAJEURE ADJUSTMENTS (अनिवार्य परिस्थिति
समायोजन): In the rare event that Travelogic must cancel a trip due to
circumstances beyond our control (extreme weather, highway closures), customers
will be offered a 80% refund or an alternate rebooking date. (यदि ट्रैवलॉजिक
को हमारे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों जैसे खराब मौसम या हाईवे बंद होने के कारण
यात्रा रद्द करनी पड़ती है, तो ग्राहकों को 80% रिफंड या वैकल्पिक रीबुकिंग तिथि दी
जाएगी।)
REFUND PROCESSING TIMELINE (रिफंड प्रसंस्करण
समय): Approved refunds will be reversed directly back to the original
payment method utilized during online checkout. Please allow 20 to 30
operational business days for the credit amount to reflect in your account
statements. (अनुमोदित रिफंड सीधे ऑनलाइन चेकआउट के दौरान उपयोग की गई मूल भुगतान विधि
में वापस कर दिए जाएंगे। कृपया क्रेडिट राशि को आपके खाते में दिखने के लिए 20 से 30कार्य
दिवसों का समय दें।)
Tour Manager &
Sightseeing (टूर मैनेजर और दर्शन):
ट्रिप के
दौरान ग्रुप की सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स संभालने के लिए गाड़ी में एक टूर मैनेजर या
ड्राइवर मौजूद रहेगा। हालांकि, ट्रेकिंग वाले रास्तों, चढ़ाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों
या कुछ विशेष दर्शन स्थलों पर टूर मैनेजर/driver का यात्रियों के साथ अंदर तक जाना
संभव नहीं होगा। यात्रियों को वहां खुद के जिम्मेदारी पर जाना होगा।
Damage &
Co-operation (नुकसान और व्यवहार):
यात्रा के
दौरान यदि किसी यात्री द्वारा होटल की संपत्ति, रिसोर्ट या गाड़ी (Vehicle) को कोई
नुकसान पहुँचाया जाता है, तो उसकी पूरी भरपाई उसी यात्री को मौके पर ही नकद (Cash)
देनी होगी। साथ ही, सह-यात्रियों (co-travelers) या स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने
पर कंपनी को बुकिंग रद्द करने का पूरा अधिकार है।
नोट: किसी भी प्रकार
की शिकायत या सुझाव के लिए आप यात्रा के दौरान तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर
7775851474/7769963111 पर संपर्क कर सकते हैं ताकि आपकी समस्या का मौके पर
ही समाधान किया जा सके।
Travelogic wishes you a
Happy and Safe Journey!